नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और एनआरसी के खिलाफ एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के कागज नहीं दिखाएंगे वाले बयान पर भाजपा के संगीत सोम ने पलटवार किया है। भाजपा नेता संगीत सोम ने कहा मैं ओवैसी को यही कहना चाहता हूं, जूते खाकर तो दिखाओगे अपने कागज। उन्होंने कहा कि देश में रहना है तो देश के संविधान के हिसाब से रहना पड़ेगा। जो कागज सरकार मांगेगी, प्रशासन मांगेगा वो देना ही पड़ेगा। चाहे ये जो भी कह लें। उल्लेखनीय है कि ओवैसी ने कहा था कि जो मोदी-शाह के खिलाफ आवाज उठाएगा वह सही मायने में मर्द ए मुजाहिद कहलाएगा। मैं वतन में रहूंगा, कागज नहीं दिखाऊंगा। कागज अगर दिखाने की बात होगी तो सीना दिखाएंगे कि मार गोली। मार दिल पे गोली मार क्योंकि दिल में भारत के प्रति मोहब्बत है।" alt="" aria-hidden="true" />
ओवैसी पर सोम का विवादित बयान-जूते खाओगे तब तो दिखाओगे कागजात